
मोर के सुंदर पंख और उसका नृत्य
किसी भी प्राणी के बाहरी आवरण या उसके आकर्षित स्वरूप को देख कर उसके अंदर की कलुषता का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। जैसे मोर के सुंदर पंख और उसका नृत्य देख कर कोई अंदाज नहीं लगा सकता कि मोर का भोजन विषैला साँप भी हो सकता है।
अपडेट करते रहना जरूरी है
कुछ लोग गले लग कर, या गले लगा कर, गला काटने की कला में माहिर होते हैं। ऐसे लोगों को समझना मुश्किल नहीं है, बस अपने आपको अपडेट करते रहना जरूरी है।
कर्मों का हिसाब
तू किसी का बुरा न सोच बन्दे, नीली छतरी वाले ने जैसे तेरे कर्मो का खाता बना रखा है, वैसे ही दूसरे के कर्मों का भी हिसाब बना रखा है, किसी के लिए गलत सोच कर अपने नम्बर क्यों कम करता है।
आत्म – संयम
कभी कभी इन्सानियत दिखाने के चक्कर में या फिर ज्यादा अच्छा बनने के लिए हम सामने वाले को इतनी ज्यादा अहमियत दे देते हैं कि वह हमें मूर्ख ही समझने लगता है। उसको इज्जत देते देते कब हम अपने आपको बेइज्जत कर जाते है, हमें पता ही नहीं चल पाता, और वह इन्सान हमारी इसी शराफत का फायदा भी उठा लेता है। इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखना भी आना चाहिए।