आओ जीवन स्वस्थ बनायें

अगर है अपने जीवन से प्यार,
तो दूर से ही करें तम्बाकू को नमस्कार।
बीड़ी, सिगरेट,चरस और गांजा,
ये सब ही हैं नशे के प्रकार,
रिश्तेदारी इन सब में भयंकर,
खा जाते इन्सान को अंदर ही अंदर।
अपना भला अपने आप विचारो,
अपने परिवार को आप संवारो,
बिखर जाता है वह परिवार,
जिस पर होता तम्बाकू का वार।
नशे की लत को छोड़ कर,
आओ जीवन स्वस्थ बनायें,
आगे बढ़ कर हाथ मिलायें,
तम्बाकू निरोधी दिवस मनायें।