Thoughts on Advice in Hindi / सलाह पर सुविचार

Thoughts on Advice in Hindi

सबसे सरल कार्य है

सलाह देना सबसे सरल कार्य है,और अपनी ही दी हुई सलाह पर हर समय अमल करना बहुत मुश्किल। कितनी आसानी से कह देते है कि मुस्कुराते रहना चाहिए, मुस्कुराना सेहत के लिए अच्छा होता है,लेकिन हम खुद कितना मुस्कुरा पाते है, यह अलग बात है। कहना आसान है कि किसी के मुस्कुराने की  वजह बनो, हम किसी को खुश रहने की कितनी वजह दे पाते है, यह अलग बात है।


हर हितैषी हमेशा हितैषी नहीं रहता

कभी भी किसी के सामने भावनाओं में बह कर अपने आप को खुली किताब की तरह पेश न करें। आज वह आपका हितैषी है, कल को आपका हितैषी ही आपकी किताब के पन्नों को सार्वजनिक भी कर सकता है। वक्त किस करवट बैठता है, किसी को क्या पता।


सलाह

किसी का इतना सहारा भी न बनो,
कल वो कहे कि आपने तो मुझे अपाहिज ही बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *